RRB NTPC 2025 : Admit Card, Exam City डाउनलोड कैसे करे स्टेप बाई स्टेप

RRB NTPC 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC 2025 के लिए ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तर की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती के तहत 11,558 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें 8,113 ग्रेजुएट और 3,445 अंडरग्रेजुएट पद शामिल हैं।

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। Admit Card 1 जून 2025 से और Exam City 26 मई 2025 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। इस लेख में हम आपको दोनों दस्तावेज डाउनलोड करने की प्रक्रिया को सरल हिंदी में बताएंगे।

RRB NTPC 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

परीक्षा विवरण
एग्जाम सिटी स्लिप 26 मई 2025
एडमिट कार्ड रिलीज डेट 1 जून 2025
CBT 1 परीक्षा तिथि (ग्रेजुएट) 5 जून से 24 जून 2025
परीक्षा की अवधि 90 मिनट
शिफ्ट टाइमिंग
शिफ्ट 1 सुबह 9:00 – 10:30 (रिपोर्टिंग: 7:30 AM)
शिफ्ट 2 दोपहर 12:45 – 2:15 (रिपोर्टिंग: 11:15 AM)
शिफ्ट 3 शाम 4:30 – 6:00 (रिपोर्टिंग: 3:00 PM)

RRB NTPC 2025 Admit Card डाउनलोड करने के स्टेप्स

1• आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे www.rrbcdg.gov.in या www.rrbapply.gov.in) पर जाएं।

2• “RRB NTPC Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।

3• रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

4• “Submit” बटन दबाएं।

5• Admit Card डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

6• विवरण की जांच करें और त्रुटि होने पर RRB से संपर्क करें।

NOTE : ध्यान रहे कि जिस भी कैंडिडेट का एग्जाम है ओ अपना एडमिट कार्ड के साथ दो i’d ( आधार कार्ड, पैन कार्ड/ वोटर id कार्ड) और दो पास्पोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है ये सब रहने के बाद ही आपको एग्जाम में बैठने दिया जाए गा ।

RRB NTPC 2025, Exam City डाउनलोड करने की प्रक्रिया

1• RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2• “RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें।

3• रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।

4• Slip डाउनलोड करें और परीक्षा शहर की जानकारी जांचें।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना है?

परीक्षा के दिन निम्नलिखित दस्तावेज और सामान ले जाएं:

• RRB NTPC Admit Card 2025 की प्रिंटेड कॉपी

• एक वैध फोटो ID (आधार कार्ड, वोटर ID, पैन कार्ड आदि)

• दो पासपोर्ट साइज फोटो (आवेदन के समय दी गई फोटो के समान)

• आधार कार्ड (बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए)

NOTE : मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में ले जाना सख्त मना है।

RRB NTPC 2025 परीक्षा पैटर्न

CBT 1 परीक्षा का पैटर्न निम्नलिखित है:

परीक्षा पैटर्न
कुल प्रश्न 100 (मल्टीपल चॉइस)
विषय
  • जनरल अवेयरनेस – 40 प्रश्न
  • मैथमेटिक्स – 30 प्रश्न
  • जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग – 30 प्रश्न
कुल अंक 100
अवधि 90 मिनट
नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक कटेंगे।

Leave a Comment